मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

51 शिक्षकों और समाजसेवियों को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2025 से किया सम्मानित

April 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2025 से डॉ विनोद पागरानी, राजेश कुमार सिंह, अश्वनी ओबेरॉय, ज्योति ठाकुर, पल्लवी शर्मा को सम्मानित किया गया पारस एजुकेशनल सोसाइटी के 17 वां स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, बंटी ठाकुर, इंजीनियर एके सिंह ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
पारस एजुकेशनल सोसाइटी लगातार शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर निरंतर हर वर्ष सम्मानित करती है सम्मान समारोह में दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 51 शिक्षकों को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है शिक्षक समाज को नई दिशा प्रदान करता है इसलिए गुरुजनों का सभी को सम्मान और आदर संस्कार करना चाहिए महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा हमेशा गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए संस्था ने जो कार्य किया है वह सराहनीय है एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने कहा शिक्षा की समाज की दिशा और दशा बदल सकता है इसलिए गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर ने कहां हर वर्ष उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है 16 वर्ष से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में भी सोसाइटी ने जरूरतमंद गरीब बच्चों के लिए काफी किताब और फीस की मदद की और कंप्यूटर के क्षेत्र में गरीब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण भी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है सिलाई प्रशिक्षण भी देकर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा किया गया और सबसे महत्वपूर्ण अभियान नशे की लत को रोकने के लिए स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन बच्चों को जागरूक करने का कार्य पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया गया समय-समय पर सरकार के विभिन्न अभियानों में भी सम्मिलित होकर जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विनोद पागरानी, डॉ विमल भारद्वाज,पल्लवी शर्मा, शरदेन्दु सिंह चौहान, राजीव कश्यप,आलोक सिंह, इंजीनियर एके सिंह, नीरज शर्मा, सत्येंद्र पटेल, लक्ष्मी चौहान, दीप्ति राजपूत, आशा सिंह, रश्मि जोशी, संजीव अवस्थी, मनोज मंजुल, प्रदीप कुमार बाथम, पूजा पांडे, श्वेता सिंह, प्रवीन कुमार, अतुल शर्मा, डॉ नेहा यादव, मुनीश गुप्ता, शिखा सक्सेना, पारस सिंह, देबोजित पाठक, कार्तिक अग्रवाल, डॉ त्रिलोक चंद्र, जितेंद्र प्रताप, सोनल गुप्ता, रचना शर्मा, डॉ अमित शर्मा, बृजेश कुमार, प्रतोष मिश्रा, बृजपाल सिंह गंगवार आदि शिक्षक व समाजसेवी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights