UPC स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव समारोह भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2025-04-13 at 14.48.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उर्वशी पैराडाइस कान्वेंट स्कूल (UPC School) में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में एक भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहाँ सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर श्रद्धा और आस्था के साथ इस पर्व को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या के शुभ संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान के चरित्र, उनके पराक्रम और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूरे पाठ के दौरान विद्यालय परिसर में एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे सभी उपस्थित जन भाव-विभोर हो उठे। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करना तथा उन्हें भारतीय परंपराओं से जोड़ना था। छात्रों ने पूरे मनोयोग, अनुशासन और भक्ति के साथ भाग लिया, जो उनके उत्साह और आस्था को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उत्सव को सफल बनाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights