बरेली। भारत माता मंदिर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव सभी ने बहुत सुंदर प्रभु श्री राम और हनुमान जी की भजन सुनाए मंदिर प्रांगण में सभी ने दिए जलाकर जन्म उत्सव मनाया गुलशन आनंद जी ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए बूंदी का प्रसाद वितरण किया नीलम रस्तोगी द्वारा मंदिर में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं रचना सक्सेना द्वारा हनुमान जी का रंग लाल क्यों है इसकी कथा बताई प्रभु राम जी ब हनुमान जी के सुंदर भजनों का महिलाओं ने खूब आनंद प्राप्त किया सभी भक्तों को मंदिर द्वारा प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में नीलम साहनी, मेंदांश रस्तोगी, सुमन साहनी, पूनम , अनीता,प्रियंका रस्तोगी, दीपा , पलक भक्तगण उपस्थित रहे।