बरेली। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के बीच उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग और मंदिर समिति के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकारों की भी अहम भूमिका रही। हनुमान जयंती के इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में हुए भंडारे में बड़ी संख्या भक्तों और पत्रकारों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर मंगल मूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।