बदायूं। राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का मा. महेश चन्द्र गुप्ता जी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया ।इस अवसर पर मा0 सांसद जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत कराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जी, बिल्सी विधायक माननीय श्री हरीश शाक्य जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सोवरन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष वजीरगंज राघव सिंह,नोरंगपाल,गोपाल शर्मा,अजय मथुरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता,अनुज सक्सेना,जितेंद्र साहू एवं धीरेंद्र सिंह समेत समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे