बरेली। तीन दिवसीय गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने माँ गंगा का दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । कल प्रातः 9:15 बजे से 5 सत्र शुरू होंगे साथ ही साय 6:00 बजे रामगंगा घाट चौवारी पर भव्य एवं दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा आज के राष्ट्रीय बैठक के प्रथम सत्र में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता , प्रांत संयोजक डॉ रविशरण सिंह चौहान , प्रांत सह संयोजक सीमा चौहान , प्रांत संयोजक गंगा सेविका गीता सिंह , जिला संयोजक सुमेंद्र गंगवार , ब्रक्षारोपण आयाम प्रमुख महानगर डॉ रामनारायण सक्सेना , विनीता खंडेलवाल के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से आये अतिथिगण उपस्थित रहे ।