मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली बालाजी दरबार समिति की 5वीं भव्य शोभायात्रा

April 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री बालाजी दरबार समिति द्वारा श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी भक्तगण शामिल हुए।
यह शोभायात्रा दोपहर 2:45 बजे जैन मंदिर से पार्थ गौतम, प्रशांत पटेल, पवन मिश्रा, मनीष अग्रवाल के द्वारा विधिवत पूजन व आरती करके प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जैन मंदिर सिविल लाइंस, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ स्कूल, मठकी चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा बाजार, किला थाना, अलखनाथ मंदिर होते हुए वापस श्री बाला जी दरबार पहुंचीं। शोभायात्रा में भगवान श्री बालाजी की भव्य एवं आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। साथ ही बाहुबली हनुमान जी, अयोध्या जी के भगवान श्री राम, महाकाल अघोरी का अखाड़ा, भगवान शिव का नटराज रूप, रामेश्वरम पूजन दरबार, श्री राम दरबार और सबसे आगे विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मनोहारी झांकियों से सुशोभित हो रही थी। इस दिव्य शोभायात्रा में अन्य कई धार्मिक झांकियां एवं सुसज्जित रथ भी शामिल रहे। बालाजी दरबार के समर्पित भक्तगण एक ही रंग के वस्त्र धारण कर सर पर साफा बाँधे चल रहे थे। साथ ही भक्तिमय भजनों की मधुर धुनों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस शोभायात्रा का पहले किप्स वालों ने बरेली कॉलेज पर फिर कालीबाड़ी मंदिर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने स्वागत किया। उसके बाद अंकित शर्मा, अमित शर्मा, राजीव पंडित, संजीव औतार अग्रवाल मुरारीलाल सर्राफ, भवानी प्रसाद हरिशंकर सर्राफ, हरि मनोहर साड़ी भंडार, अथर्व ज्वेलर्स ने शिवाजी मार्ग पर, साड़ी गगन वालों ने बड़ा बाजार में , कमल कश्यप ने दर्जी चौक में स्वागत किया। राहुल रस्तोगी, दीपक टंडन, जॉनी भाई ने साहूकारा बाजार के पास पानी जलजीरा शिकंजी से स्वागत किया। इसके अलावा दिनेश अग्रवाल पूर्व पार्षद, सुदेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल पूर्व पार्षद, अशोक गुप्ता ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। सीता राम कूँचा पर मनोज सामवेदी कन्नौज इत्र वालों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा के समापन के पश्चात, आज शाम को बालाजी दरबार, साहूकारा (578, नाथनगरी, बरेली धाम) में भव्य महा आरती का आयोजन किया गया । इसके उपरांत भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए हवन, विशाल भंडारा एवं भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग का वितरण किया गया। शोभायात्रा में आयुष मिश्रा उप महंत, विकास मेहरोत्रा, समर्थ मिश्रा, हर्षित रस्तोगी, सजल सक्सेना, अंकित शर्मा, किरण मिश्रा, श्वेता मिश्रा, स्वाति शर्मा, आरती झा, रिचा शर्मा, प्रीति पाराशरी, विनीता दिवाकर, अमित अग्रवाल, अखिलेश ठाकुर, राहुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकुश यादव, शिवांश अग्रवाल, सीमा यादव, अंजू शर्मा, श्वेता शर्मा, आरती अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल आदि भक्त मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights