बदायूं। शहर के बरेली मथुरा रोड पुरानी चुंगी निकट स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर ( मठिया) मैं शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही मंदिर परिसर में सुंदरकांड भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया । मंदिर समिति के सचिव पुनीत कश्यप ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी पावन दिन त्रैता युग में हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। मंदिर समिति अध्यक्ष विनय कश्यप हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। मंदिरों में हनुमान जी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। भक्त पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं। इस दौरान भक्तों में सुंदरकांड का पाठ कर भजन कीर्तन आदि किया मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तेजपाल कश्यप, बसंत पटवा, योगेंद्र सागर,हिमांशु कश्यप, बिशाल बैश्य, मुनीष कुमार,अभिषेक कश्यप चेतन कश्यप,विक्की देवल, बैभव पाराशरी,पन्नी चौहान, मैकू लाल कश्यप,शकर लाल,अरबिन्द दिवाकर, पूर्व सभासद पुष्पा देवी कश्यप, छाया कश्यप,मीरा देवी,अनिल कश्यप समेत काफी संख्या में भक्तगढ़ मौजूद रहे.