मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दातागंज के ब्लूमिंगडेल स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव औऱ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

April 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज।ब्लूमिंग डेल स्कूल में श्री राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव तथा बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 134 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी | स्कूली बच्चो ने इस मौके पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर हनुमान जी से बल, बुद्धि और विद्या का वरदान माँगा एवं बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया | विद्यालय प्रांगगढ़ के विशेष प्रार्थना सभा में कार्यक्रम का शुभ आरंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ | प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूपार्चन और पुष्पार्चन किया | तत्पश्चात अध्यापक पुनीत कुमार पाल के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने बाबा साहब के जीवन जुडी अंग्रेजी में एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया | कक्षा-12 के छात्र वैभव विक्रम ने जहाँ शानदार कविता प्रस्तुत कर सभी को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया वही छात्रा नाव्या गुप्ता ने अंग्रेजी में भाषण देकर खूब बाहबाही लूटी | छात्रा राधिका मिश्रा तथा रिया गुप्ता ने संयुक्त रूप से महावली बजरंगबली की काव्यात्मक आराधना प्रस्तुत की | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन कक्षा – 10 की छात्रा ऋचा तोमर ने किया | कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी विद्यार्थियों के कार्यक्रम की तहे दिल से प्रशंसा की और हनुमान जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाये देकर बाबा साहब की शिक्षाओ पर चलने के लिए बच्चो को प्रेरित किया | विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव, सपना रॉय, प्रवेश प्रमुख दुर्गेश झा, अंग्रेजी प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह एवं हिंदी प्रवक्ता के०डी० पाठक का विशेष संयोग रहा | इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाए मौजूद रहे |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights