बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह ईंट के भट्टे पर बड़ी घटना हो गई। नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। 11 बजे तक बुलडोजर से मलबा हटाने के बाद चार मजदूरों की बाहर निकाल लिया गया। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचवें मजदूर की मौत हो गई। उसका शव करीब तीनघंटे बाद निकाला जा सका। घटना के बाद मजदूरों के परिजन आक्रोशित हो गए और हाईवे पर आकर जाम लगाने की कोशिश की। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम भी बरेली से रवाना हो गई प्रशासन ने कहा है कि तेजी से बचाव कार्य किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। परिजनों ने बताया दीवार गिरने से हजारों ईंटें मजदूरों के ऊपर गिर गईं जिसमें छोटे उर्फ भूपनदास 35 पुत्र मनीराम , गोपाल, राजीव, बबलू , इकरार सभी नीचे दब गए घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षेत्रवासियों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गोपाल, राजीव, बबलू , इकरार घायल हो गए छोटे उर्फ भूपनदास 35 पुत्र मनीराम की मौत हो गई उसके बाद क्षेत्रवासियों ने जाम लगा दिया घटना स्थल पहुंचे अधिकारियों ने पब्लिक को समझा कर जाम खुलवाया। फिलहाल , दीवार गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि हाल की बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने कहा है कि पूरा मामला जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।