सफाई कर्मियों द्वारा सभासदों से गाली गलौज कर सफाई व्यवस्था में व्यवधान डालने की शिकायत की
बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला योजना समिति के सदस्य अबोध कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें सफाई कर्मियों द्वारा सभासदों से गाली गलौज कर सफाई व्यवस्था में व्यवधान डालने पर कार्रवाई करने की मांग की गई है उन्होंने बताया कि नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में संविदा कर्मचारी अंकित कुमार और कर्मचारी राहुल द्वारा आए दिन नगर पंचायत कार्यालय में उत्पाद मचाकर कर्मचारियों की यूनियन बनाकर अपने पद पर कार्य न कर अधिशासी अधिकारी के संरक्षण में जबरन सफाई नायक के रूप में कार्य कर नियमित तरीके से नगर की सफाई व्यवस्था को चौपट कर सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली कर उन्हें सफाई न कर केवल हाजिरी लगाने को उकसाते रहते हैं और वार्डों में सफाई न होने पर सभासदों के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत करने पर सभासदों से मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं दोनों कर्मचारी नेता नेतागिरी करके सभासदों का अध्यक्ष को ब्लैकमेल कर एससी एक्ट में झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देते हैं कुछ दिन पूर्व भी कुछ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अपने मन माफिक लगाकर उनका उत्पीड़न कर भरे बाजार में उनसे मारपीट की थी उनकी शिकायत अध्यक्ष नगर पंचायत से भी की गई अध्यक्ष द्वारा दोनों कर्मचारियों को हिदायत देने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर अध्यक्ष व सम्मानित बोर्ड सदस्यों के साथ गाली गलौज कर स्थानीय थाने में झूठी तहरीर भी दी गई थी इस प्रकरण में अध्यक्ष नगर पंचायत में अधिकारी से दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं परंतु अधिशासी अधिकारी ने दोनों को शह देकर नियमित तरीके से सफाई नायक बनाकर उनकी हर धर्मिता और बदसलूकी की करने के कृत्य को नजरअंदाज करते हुए कार्रवाई नहीं की उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि ऐसे दबंग और बदतमीज कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्हें पद मुक्त किया जाए और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।













































































