मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंदगी और बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

June 15, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सतेती गांव में एक वर्ष से नहीं आ रहा है सफाई कर्मी
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडलीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में आज मंगलवार को बिजली कटौती और गांव सतेती गजा पट्टी में पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मी न आने गांव में गंदगी की समस्या से लोग काफी दुखी है। जिसको लेकर किसानों ने तहसील पंहुचकर पर जमकर प्रदर्शन किया। उसके बाद डीएम को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप कर दोनों समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराएं जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इन दिनों बिजली की जमकर अघोषित कटौती की जा रही है। किसानों को 24 घंटे में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। जिसकी बजह से खेतों में खड़ी किसानों की फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उनकी फसलें ​सिंचाई के अभाव में सूख रही है। गांव सतेती समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रात को बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही है। जिसके कारण शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। गांव सतेती गजा में पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मचारी नहीं आ रही है। जिसके कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए है। समस्या के वावत कुछ ग्रामीणों को खुद सफाई करनी पड़ रही है। गंदगी के कारण गांव में संक्रमक रोगों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी कहा गया
है कि उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति क्षेत्र के ग्राणीमों के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बबलेश सिंह, अनूप सिंह, रामवीर शर्मा, हीरालाल, सुबोध शर्मा, रामवीर प्रजापति, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights