बदायूं में दो किडनैपर के एनकाउंटर के बाद गैंग की तीन औऱ महिलाएं गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-03-10 at 15.30.22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 06 मार्च को थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कड्डी नंगला के रहने वाले पुष्पेन्द्र कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रभा का स्कूल से मा के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु एस.ओ.जी. /सर्विलांस टीमों व पुलिस टीमों को लगाया गया था। जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा 08 मार्च को अपहृत बच्ची को सकुशल व सुरक्षित बरामद किया गया था। पुलिस टीमों की घेराबन्दी के कारण अज्ञात अभियुक्तगण बच्ची को ग्राम नसरूल्लापुर के पास छोड़कर फरार हो गये थे जिनकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही थी। 09 मार्च को पुलिस टीमों को इलैक्ट्रानिक सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र से बच्ची का अपहरण करने वाले सक्रिय गिरोह के सम्बन्ध में महत्तवपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना उसहैत व एस.ओ.जी / सर्विलान्स टीमों द्वारा थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना पुल से लगभग ढाई सौ मीटर आगे ग्राम जटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों को चेकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस क्रम में पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें अभियुक्त अमन पाल निवासी ग्राम पड़ौलिया थाना कुंवरगाँव के दाहिने पैर में गोली लगी । यह ग्राम प्रधान चितरंजन का पुत्र है।।दूसरे अभियुक्त सागर कुमार निवासी वार्ड नंबर 01 कस्बा सखानू के बाएं पैर में गोली लगी है। तीसरा अभियुक्त यशपाल सिंह निवासी ग्राम खेदक थाना सहसवान जिला बदायूं हाल पता गांधीनगर गुप्ता स्वीट हाउस जो मौके से भाग गया था को भी घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि पूछताछ उक्त अभि0गण के सहअभियुक्ता गायत्री पत्नी सुनील कुमार उर्फ बब्लू निवासी शिवपुरम हरी मस्जिद कोतवाली, छोटी पत्नी विरेन्द्र निवासी शिवपुरम हरी मस्जिद कोतवाली, कुसुम पत्नी जितेन्द्र निवासी सतेती बिल्सी हाल पता मौहल्ला नेकपुर थाना सिविल लाइन प्रकाश मे आई । इनके द्वारा इस बच्चे को बारी-2 अपनी निगरानी में स्वयं के आवासों पर रखा गया । 03 अभियुक्ताओं को थाना उसहैत व एस.ओ.जी / सर्विलान्स टीमों द्वारा आज सरेली मोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण ने पूछताछ मे बताया कि यशपाल,अमन व सागर मिलकर 03 महिलाओं गायत्री, छोटी व कुसुम के सहयोग से छोटे बच्चों का अपहरण कर लेते हैं, उसके बाद उनके परिजनों से फिरौती की मांग करते हैं, फिरौती नहीं मिलने पर छोटे बच्चों को जरूरतमंद दम्पतियों को बेच देते हैं। गिरोह की महिलाऐं जरूरतमंद व्यक्तियों से संपर्क कर बच्चा उपलब्ध कराने का सौदा तय करती है तथा अभियुक्तगण रैकी करके बच्चों का अपहरण करने की योजना तैयार करते है एवं मौका देखकर छोटे बच्चों का अपहरण कर लेते हैं। इस समय अभियुक्तगण को रूपयों की आवश्यकता थी जिस कारण सभी ने 06 मार्च को मिलकर अपहरण की योजना बनाई, इसी योजना के मुताबिक अभि0गण 1. यशपाल 2. अमन 3. सागर कुमार ने ग्राम कड्डी नगला में रैकी की थी। 06 मार्च को ग्राम कड्डी नगला में घटना के समय यशपाल उपरोक्त रैकी कर रहा था तथा अमन व सागर नें करीब डेढ़ वर्ष की बच्ची का अपहरण कर लिया था। बच्ची इन तीनों महिलाओं छोटी,गायत्री एवं कुसुम के घरों पर रही थी। अभियुक्तगण योजना के मुताबिक फिरौती की रकम पीड़िता के माता पिता से वसूलते अगर यह काम भी नही बनता तो किसी जरूरतमंद को रूपये लेकर बेच देते। किन्तु पुलिस की सक्रियता के कारण,अभियुक्तगण बच्ची को ग्राम नसरूल्लापुर थाना उझानी में सड़क किनारे छोड़कर भाग गये थे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights