उसावाँ। बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर , बालक को मेडिकल को भेजा है , आरोपी को जेल । घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है , कस्बे का 7 साल का मासूम घर के बाहर खेल रहा था कि कस्बे का ही युवक बालक को चाकलेट का लालच देकर उसे ब्लाक की तरफ खण्डरों में ले गया जहाँ बालक के साथ युवक ने कुकर्म किया , इसी दौरान बालक के परिजन ढूढ़ते हुए जब ब्लाक की तरफ गए तो उन्हें उनका बच्चा मिला जोकि कपड़े विहीन था युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया , थाना पुलिस ने आरोपी युवक सुनील पुत्र राजू के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर युवक जेल भेजा वहीं बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।