बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष शाही मय पुलिस टीम में अमौर की ओर जाने वाले रास्ते बाग के किनारे से दो अभियुक्तगण फईम पुत्र मुबारक ईरफान पुत्र नन्हें निवासीगण ग्राम बजनई थाना अलीगंज को 515 ग्राम अफीम व एक मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाही में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार , वउनि सुधीर कुमार , उनि प्रवीण कुमार शर्मा , हेड कांस्टेबल वाजिद हुसैन , कांस्टेबल अंकित पंवार , सरफराज अहमद मौजूद थे।