मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.4 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से कर्तव्य बोध दिवस व शैक्षिक संगोष्ठी हुई

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से कर्तव्य बोध दिवस/ शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया‌ । उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों शिक्षकों के कर्तव्यों को लेकर रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल जी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा जैनिथ कान्त जी,एवं खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश जी रहे ।उक्त कार्यक्रम जनपद के समस्त 15 ब्लॉकों की ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारीगण एवं सभी ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र के शिक्षक, शिक्षिकाओं,शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुमोदन उपरांत प्रत्येक विकास खंड से 5 उत्कृष्ट एवं 2 निपुण/उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को सम्मानित किया जाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद अतिथियों का सम्मान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी , जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार एवं सोनी गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं पटका पहनाकर किया गया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ,ब्लॉक मंत्रियों , ब्लॉक कोषाध्यक्षों द्वारा भी अतिथियों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर समस्त विकासखंडों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाएं अनुदेशक एवं शिक्षामित्र साथियों एवं प्रत्येक विकासखंड दो निपुण विद्यालयों का चयन कर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट प्रमाण पत्र एवं पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने आशीष वचन दिए गए महोदय ने कहा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनपद बदायूं ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में अपनी अलख जगा रखी है। अध्यापकों की संख्या बल को देखते हुए लग रहा कि जनपद के शिक्षकों में संगठन का विश्वास दिन ब दिन मजबूत होता जा रहा है। संगठन अपने पुनीत कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित कर रहा है। विशिष्ट अथिति श्रीमती दीपमाला गोयल जिन कहा कि सभी शिक्षक अधिकारों की बात करते हैं परंतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है निश्चित ही यह संगठन की अनोखी पहल है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं विगत वर्ष के साथ इस वर्ष भी कार्यक्रम का हिस्सा रही शिक्षक साथियों की उपस्थिति देख कर ऐसा लगता है कि इस संगठन ने बहुत द्रुत गति से अपनी सदस्यता में बढ़ोतरी की है एवं शिक्षकों के मध्य अपना भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने संगठन के ध्येय वाक्य राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक एवं शिक्षक के हित में समाज की परिकल्पना को समायोजित करते हुए संगठन इस ओर अग्रसर है। अंत में संगठन की कार्यकारिणी एवं अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं सभी आगंतुक शिक्षकों को कैलेंडर वितरित किए गए।इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी संगठन के संरक्षक दिनेश गुप्ता सहसंयोजक प्रदीप गुप्ता एवं सोनी गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार एवं समस्त विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्ष लखेंद्र सिंह ,मुकुल कुमार , जितेंद्र सिंह,भानु प्रताप, नंदकिशोर पाठक ,धीरज शर्मा , शुभम कुमार, हिमांशु सक्सेना , आदेश कुमार, अनुराग गुप्ता , मनोज कुमार, सुनील कुमार एवं समस्त विकासखंडों के ब्लॉक मंत्री कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षामित्र अनुदेशक साथी उपस्थित रहे । मंच संचालन आशीष गुप्ता एवं नंदिनी वरनवाल ने किया। अंत में जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights