बरेली । पूरे भारत बर्ष में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर माॅ तुलसी की पूजा हर घर परिवार में की जाती हैं भाजपा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट की पत्नी सीमा रानी बेसिक में कम्पोजिट विधालय में शिक्षिका है उन्होंने बताया कि वह लगभग 20 बर्षो से माता तुलसी की पूजा करती आ रही हैं उन्होंने बताया कि हमारे सनातन धर्म में कहा जाता हैं कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से माता लक्ष्मी जी का वास घर में रहता है उस घर में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं. जहाँ माता तुलसी का विधिवत पूजन किया जाता हैं उन्होंने कहा कि, तुलसी मां को प्रेम से विष्णुप्रिया भी कहा जाता है. ऐसे में मान्यता है कि मन से अगर कोई तुलसी पूजन करता है तो भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।