बदायूँ में पुलिस ने कांग्रेस का अंबेडकर सम्मान मार्च रोका, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

WhatsApp Image 2024-12-25 at 17.02.25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : प्रांतीय आवाह्न पर चल रहे बाबा साहब अम्बेडकर सम्मान मार्च के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित अम्बेडकर पार्क से बाबा साहब अम्बेडकर सम्मान मार्च निकालने से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने अम्बेडकर पार्क को छावनी में तब्दील कर दिया एवं कांग्रेसियों को सम्मान मार्च निकालने से पूर्व ही अम्बेडकर पार्क गेट पर गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे आक्रोशित कांग्रेसजनों ने पुलिस के दम पर ये सरकार, कितनी ताकत दमन में तेरी है देखी है और देखेंगे, अमित शाह इस्तीफ़ा दो जैसे नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में जो अपमानजनक बयान दिए उससे आमजन में रोष है। भाजपा को इस घृणित घटना पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब का अपमान कर करोड़ों देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूर्व की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने और नाम बदलने का काम कर रही है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि गृहमंत्री के बयान के बाद भाजपा को संसद में माफी मांगनी चाहिए, इस संबंध में हमने राष्ट्रपति से गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल, जिला महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कोई भी तत्व चाहे जितना बड़ा हो बाबा साहब का अपमान नही कर सकता बाबा साहब का अपमान कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर संचालन जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ने किया इस अवसर पर जिला महासचिव शाहरजां, एससी एसटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, डॉक्टर नफीस, नरोत्तम, कप्तान सिंह, राजेश, सोमवीर, मुकेश, लालू, श्याम सिंह, दिनेश गौड़ रोहित ठाकुर हरवीर जहनवीर नरवीर श्याम कुमार प्रेमपाल दीनबंधु देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights