इस्लामनगर में एसडीएम ने कांग्रेस नेताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया

WhatsApp Image 2024-11-26 at 18.28.03
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। संविधान दिवस के अवसर प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में इस्लामनगर स्थित अम्बेडकर पार्क मे धरना स्थल पर ही संविधान दिवस बनाया गया संविधान दिवस में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व जिलापंचायत सदस्य, प्रत्याशी दातागंज विधानसभा आतिफ खान मौजूद रहे उपस्थित कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यातिथि रजनी सिंह व विशिष्ट अतिथि आतिफ खान जख्मी ने संविधान की शपथ दिलाई बताते चले 20 नवम्बर से जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में व नगर अध्यक्ष इस्लामनगर यूनुस सकलैनी की अध्यक्षता में इस्लामनगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बेमियादी धरना चल रहा जिसमे पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गयी थी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में चल रहे बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन भूख हड़ताल में उपचिकित्सा अधिक्षक, उपजिलाधिकारी ने आकर कांग्रेसजनों को आश्वासन दिया कि इस्लामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द से जल्द तत्काल रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। धरने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह व जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आतिफ खान जख्मी मुख्यवक्ता के रूप में मौजूद रहे उपस्थित मुख्यवक्ताओं ने धरने में सबकी हौसला अफजाई की व उपस्थित नगर वासियों को धरने में समर्थन करने पर धन्यवाद किया आज धरने पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष इस्लामनगर हाजी इस्तियाक, सभासद व नगर अध्यक्ष कांग्रेस यूनुस सकलैनी ने क्रमिक अनशन के तहत भूख हड़ताल की जिसको उपचिकित्सा अधिकारी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा बदायूँ के नगर इस्लामनगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 2021 में अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण यहां से कस्बा रूदायन को ट्रान्सफर कर दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने ज्ञापन सौपते हुए कहा इस्लामनगर के आस-पास ग्रामों की आबादी लगभग 250000 है जो कि इस्लामनगर स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सा सुनिधाऐं लेती है जबकि रूदायन की आबादी 20 हजार है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा इस्लामनगर के अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रसव केन्द्र में संचालित करने की मांग करते हुए कहा प्रसव केन्द्र में काफी जगह है। 3 मंजिला बना है। लिफ्ट भी है और रास्ता भी है। अभी भी ऐम्बुलेन्स आती हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष हाजी इस्तियाक ने कहा कि ये धरना आमजन के के हित के लिए किया जा रहा है जिसको इंडिया गठबंधन के साथी होने पर हम लोग इस धरने के पूर्ण रूप से समर्थन करते है कांग्रेस नगर अध्यक्ष यूनुस सकलैनी ने कहा अगर 15 दिनों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू नही होता तो कांग्रेसजन सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू करेंगे इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द संचालित किया जाएगा अश्वाशन के उपरांत उपजिलाधिकारी व उप चिकित्सा अधीक्षक ने क्रमिक अनशन भूख हड़ताल कर रहे लोगो को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया धरने का संचालन कैलाश मिश्रा भारती, जमशेद खान, सगीर नाधा ने किया इस अवसर पर धरने में मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, यूनुस अली, सुधीर उपाध्याय, किशनवीर मौर्या, मुसर्रफ अली, उमेन्द्रपाल शंखधार, संजीव यादव, देवेंद्र चौहान, अज़हर हुसैन, नरेंद्र कठेरिया, इशाक इस्लामनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष पूरन सिंह यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ खान फारुख कवि शिवकुमार शर्माआदि कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights