मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन का उद्घाटन किया

November 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने दास डिग्री कॉलेज में एच डी एफ सी बैंक की ओर से लगाए गए ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना के द्वारा संविधान दिवस एवं मिशन महिला शक्ति फेज 5 के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए छात्राओं को इसके बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने मुख्य अतिथि फात्मा रजा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही प्राचार्य ने कार्यक्रम मौजूद लोगों को बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष फात्मा रजा ने इसी कॉलेज से ही राजनीति शास्त्र में अपनी शिक्षा ग्रहण की है और आज वह हमारे बीच शहर की एक सम्मानित व जिम्मेदार पद पर आसीन है। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने ए डी जे शिवानी कुमारी, शालिनी रामगोपाल एडवोकेट एवं नूतन रानी प्रधानाचार्य खुनक को भी शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि फात्मा रजा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर, दीप प्रज्वलित किया। फात्मा रज़ा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान का निर्माण करके समस्त नगरिकों को समानता का अधिकार दिया है। इस कार्यक्रम में ए डी जे शिवानी कुमारी, शालिनी रामगोपाल एडवोकेट, नूतन रानी प्रधानाचार्य खुनक, दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना, संतोष कुमार सिंह चीफ प्रॉक्टर, प्रोफेसर मनवीर सिंह के साथ साथ कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights