अभिनेता रणवीर सिंह ने साझा की फंकी लुक वाली तस्वीर, प्रशंसकों ने की ‘दुआ’ के पापा की तारीफ

Screenshot 2024-11-17 155051
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को अपने बेटी दुआ का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद से रणवीर सिंह बहुत खुश हैं। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। इसमें वे बहुत ही कूल अवतार में नजर आए। इस लुक की प्रशंसकों ने तारीफ की है।रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वे अपनी दाढ़ी, बाल और बोल्ड लुक दिखाते हुए तस्वीर शेयर कीं। अभिनेता ने अपने लुक को कुछ बेहतरीन सिल्वर ज्वेलरी के साथ पूरा किया। साथ ही सफेद शर्ट और चश्मा पहना। उन्होंने तस्वीर में अलग सा पोज दिया है।प्रशंसक टिप्पणी करने से खुद को रोक नहीं पाए, “दुआ के पिता बहुत अच्छे से पिता का काम कर रहे हैं”। एक अन्य यूजर ने कहा क्यूट वाइब। एक अन्य यूजर ने लिखा दुआ के पापा लुकिंग हॉट। एक यूजर ने कहा, ओएमजी, दुआ के पापा परफेक्ट हैं।रणवीर सिंह ने कहा, ‘मैं अभी असीम खुशी का अनुभव कर रहा हूं। यह जीवन एक यात्रा है और यह एक साझा अनुभव है और जब आपके साथ इस यात्रा को साझा करने के लिए कोई साथी हो तो इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता।’ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस होता है, लेकिन आज मुख्य दिन है। दीपिका पादुकोण आई लव यू।’ बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे, जिसमें अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं। अभिनेता के पास आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ भी पाइपलाइन में है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights