डीपीएस स्कूल में बाल दिवस विभिन्न कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाया गया
बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे व उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जो शिक्षकों द्वारा आयोजित की गई । आज के समस्त कार्यक्रम शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित किए गए ,जिसमें सुबह की प्रार्थना के बाद गीत, कविता पाठ, नृत्य व एक बड़े ही अद्भुत नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शिक्षकों द्वारा किया गया । तदउपरांत बहुत से खेल भी बच्चों के साथ खेले गए ,जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर,रेस आदि रहे।

आज बाल दिवस का विशेष आकर्षण मोटिवेशनल फ़िल्म तथा क्रिकेट मैच रहा जो छात्र व शिक्षकों के मध्य खेला गया इसमें कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षाओं ने भी हिस्सा लिया। यह मैच बड़ा अद्भुत रहा। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को विद्यालय के ही अभ्यंतर थिएटर में जोधा अकबर नाम की एक फिल्म भी दिखाई गई जिसे देखकर छात्र-छात्राएं बड़े ही प्रफुल्लित हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास भी महत्वपूर्ण है

उन्होंने बच्चों को पंडित नेहरू के सिद्धांतों और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को समाज में अपने योगदान का महत्व समझाया और उन्हें अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल व आत्मविश्वास बढ़ा तथा बच्चों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं व समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।













































































