मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नगर निगम ने मिशन मार्केट की दुकान पर चलाया बुलडोजर

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चौकी चौराह के पास मिशन मार्केट में बनी दुकान को नगर निगम ने बुलडोजर चला कर दुकान को ध्वस्त कर दिया। यह दुकान नाले के ऊपर पक्की बनी हुई थी जिसमें तीन शटर लगे हुए थे। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे विवाद और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर निगम की टीम ने मात्र 15 मिनट में नगर निगम का बुलडोजर चलाकर दुकान को मलबे में बदल गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोतवाली क्षेत्र के अशोका फोम के सामने मिशन मार्केट में नाले के ऊपर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर अमूल पार्लर के नाम से पंडित जी चलाते थे बरसात के मौसम में यह अतिक्रमण बड़ी समस्या का कारण बनता था, जिससे जल निकासी बाधित होती थी स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने कई बार इस मुद्दे पर शिकायतें दर्ज कराई थीं, और कोर्ट में मामला लंबित था। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नाले के ऊपर बने इन अवैध निर्माण के कारण इलाके में जलजमाव की समस्या विकट हो जाती थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार, अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया ताकि नाले की सफाई और जलनिकासी सुनिश्चित हो सके। अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह साथ में सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि यह केवल पहला चरण है। उन्होंने कहा कि मिशन मार्केट को पूरी तरह खाली कराने के आदेश जल्द ही आ सकते हैं। निगम का उद्देश्य शहर में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करना और अवैध निर्माणों को हटाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights