पालिकाकर्मियो के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट रद्द करने के आश्वासन पर तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन समाप्त

WhatsApp-Image-2024-10-28-at-21.51.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर दर्ज मुकदमा रद्द करने के आश्वासन पर आज तीसरे दिन धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रभारी ईओ प्रवर्धन शर्मा और सीओ सिटी नगर पालिका कार्यालय पहुँचे। दोनो अधिकारियों ने नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा की मौजूदगी में कर्मचारियों से वार्ता की। दोनो अधिकारियों ने दर्ज रिपोर्ट रद्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही वित्तीय अधिकार देने का मामला भी सुलझ गया। दोनों अधिकारियों ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस और वेतन देने का आश्वासन दिया। दोनो अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारियों ने आज तीसरे धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ और स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास वेंडिंग जोन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। लोहे के चार खोखे और दो सेट रख दिए गए थे। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम 29 दिसंबर 2023 को पहुंची थी। उन खोखो में ताले डलवा दिए थे लेकिन 21 अक्टूबर को सफाईनायक को ताले तोड़े जाने की सूचना मिली। तो टीम मौके पर पहुंची थी। जहां अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति ने अभद्रता की और टीम पर ही झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल बाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों का दीपावली पर शासनादेशानुसार वेतन, बोनस, पेंशन का भुगतान हो सके। कहा कि पालिका टीम बस अतिक्रमण हटाने गई थी। खोखों के सामने बांस को हटाने को कहा था। ऐसे में टीम से अभद्रता भी हुई और उनपर ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में शामिल अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा ने कहा कि नगर पालिका अतिक्रमण टीम के सदस्य मानचित्रकार शरीफ अहमद, बिल्डिंग क्लर्क नारायण दत्त शर्मा ने बस सामान हटाने को कहा था। तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह किराया देता है। अपने और साथियों को बुलाकर टीम से अभद्रता की। वहां से न जाने पर झूठा मुकदमा लिखवाने तक की धमकी दी। अतिक्रमण हटाने गई टीम के सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मौके पर सतीष कुमार, कृष्ण गोपाल चन्द्रा, मोहम्मद तय्यव, केषव गंगवार, राजीव मलिक, लवी सिंह, राजेन्द्र सिंह, खालिद अली खाॅ, सूर्य प्रकाष सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, रजनेष चन्द्र, परवेज अहमद, महेष बाबू, सुमित सिंह, अकील अहमद, मनोज सक्सेना, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र, गुड्डन, अमरदीप, संदीप बाल्मीकि, अरूण बाल्मीकि, नैनील, राजकुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights