रोटरी क्लब बरेली साउथ दशहरा मेला का शानदार आगाज़,एडीजी ने किया उद्घाटन

WhatsApp-Image-2024-10-18-at-18.00.55
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित 38 वें विराट दशहरा मेले का शुभारंभ बरेली क्लब मेला ग्राउंड में किया गया। मेले का उद्घाटन रमित शर्मा आई पी एस एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि रमित शर्मा का स्वागत पूर्व महापौर डॉक्टर आई एस तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रवि मेहरा, सचिव हिमांशु कौशिक , सह मेला डायरेक्टर विभोर अग्रवाल , सह मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल, घनश्याम खंडेलवाल, विमल रेवाड़ी द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि रमित शर्मा के द्वारा मेला प्रांगण में स्थापित दुर्गा माता के मंदिर में पूजा अर्चना की गई और मेले का भ्रमण किया गया। बरेली के नए-नए उत्पादों को मुख्य अतिथि द्वारा बारीकी से देखा और समझा गया । मेले के प्रथम दिन आज जूनियर और सीनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी प्रतियोगी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए । सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया । छोटे बच्चों का उत्साह तो देखते ही बनता था जो पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे।
डांस बरेली डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसमें जूनियर वर्ग के 14 वर्ष तक के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया । सभी प्रतिभागी एक से बढ़कर एक नृत्य कला में पारंगत थे । डांस बरेली डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में 21 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल , प्रदीप मदवार, ध्रुव तिलक द्वारा किया गया । आतिशबाज द्वारा सुंदर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया । रोटरी पब्लिक स्कूल फरीदपुर के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी । मेले में विभिन्न उत्पादों के 200 स्टाल लगाए गए हैं । जो बरेली की जनता को नवीनतम उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं । प्रथम दिन ही मेले में आए हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की । मेले में फूड प्लाजा में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इंडियन, चाइनीज व्यंजनों के साथ-साथ उत्तर भारत के व्यंजनों का आनंद लोगो के द्वारा लिया गया । मेले में घूमने आए लोगों ने बताया कि इस दशहरे मेले का उन्हें पूरे वर्ष इंतजार रहता है त्योहारों के समय ऐसे आयोजन से और उत्साह बढ़ता है एक तरह से यह मेला फुल पैसा वसूल मेला होता है । रोटरी साउथ की समाज सेवा कार्य के अंतर्गत आज विकलांगों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया । ट्राई साइकिल रजनी अनेजा के द्वारा वितरित की गई ।
मेले के मुख्य अतिथि रमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा मिलता है । तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अवसर एक बड़े मंच द्वारा प्रदान किया जाता है । सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जग प्रवेश आई ए एस, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किया गया । सांस्कृतिक संध्या के मंच पर जाल म्यूजिक ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी । देर रात तक चले कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने बरेली की जनता को मंच के चारों ओर डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक मंच की व्यवस्था अमित मल्होत्रा अनुपम कपूर, वीरेश मित्तल, विभोर भारतीय, शिशिर पांडे, संजीव खंडेलवाल, द्वारा संभाली गई । मेले को सफल बनाने में डॉक्टर एस के भारद्वाज, राजेंद्र कुमार वैश्य, मुकेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, हरीश मलिक, अमित अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, दिनेश प्रधान, डॉक्टर अनमोल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश गुप्ता, डॉ अमित अग्रवाल,अमरजीत सिंह, अशोक अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights