ब्रह्माकुमारी संस्था ने मनाया अंतर्राष्टीय योग दिवस

WhatsApp-Image-2024-06-20-at-16.37.37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पार्क सिविल लाइंस में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा योगा एवं योग का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथि के रूप में रहे । राजवीर सिंह संपर्क क्रांति परिवार प्रदेश अध्यक्ष
प्रमोद मिश्रा क्रीड़ा भारती,जिला योग केंद्र प्रमुख, पतंजलि महिला योग शिक्षक, पतंजलि हरिद्वार योग पीठ अशोक गोयल अध्यक्ष,अशोका फॉर्म मल्टी प्लास्ट लिमिटेड डॉ अमरदीप सिंह नायक आयुर्वेदिक क्षेत्रीय अधिकारी, आयुष्मान विभाग, डॉ योगेंद्र गंगवार आयुष विभाग, डॉ मनोज आयुष विभाग सर्वप्रथम रजनी बहन द्वारा मेडिटेशन कराया गया। संस्था के डा अतुल कुमार वर्मा जी एवं प्रमोद मिश्रा जी द्वारा प्राणायाम एवं शारिरिक योग सभी भाई बहनों को कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूर्य नमस्कार की समस्त क्रियाएं मंत्र के साथ कराई गई।पारुल दीदी द्वारा सभी को बहुत सुंदर संगीत मय शारिरिक योग कराया गया। बच्चों ने नृत्य द्वारा व्यायाम करते हुए अच्छी प्रस्तुति दी । मोहित भाई ने गीत द्वारा शारीरिक योग और राजयोग के लाभ बताए। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी ने किया उन्होंने कहा कि हमारा तन और मन दोनो का स्वस्थ रहना जरूरी है इसलिए शरीर के लिए योग या योगा और मन के लिए राजयोग करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता और खुशी आ जाती है। सभी अतिथियो ने दीप प्रज्वलित किया। संस्था की नीता बहन ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे भारत में यह योग दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। राजयोग द्वारा हम परमात्मा से योग अर्थात मिलन मनाते हैं उससे हमारा मन शुद्ध होता है और हम श्रेष्ठ संकल्प करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन रजनी बहन द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights