रेल हादसे में मृत यात्रियों को कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त कर श्रंद्धाजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2024-06-18-at-16.10.11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आज प्रांतीय आवाह्न पर परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए कंचनजंगा एक्सप्रेस रेल हादसे में मृत यात्रियों के कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ओमकार सिंह ने कहा केंद्र सरकार को मृत व्यक्तियों के परिवारों तथा घायलों को उचित मुआवजे तथा उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सरकार के स्तर पर उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रेल हादसे की नैतिक की जिम्मेवारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेनी चाहिए,उनके कार्यकाल में देश में कई रेल हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, जिसके कारण हजारों परिवार उजड़ गए लेकिन रेल मंत्रालय की कार्यप्रणाली में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रेलवे के सुरक्षा मानकों में गुणात्मक सुधार जरूरी है लेकिन अन्य देशों की तुलना में विगत एक दशक में सुरक्षात्मक उपाय में वृद्धि न के बराबर हुई है बल्कि हादसों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी ने चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर दी है। मुख्य रूप से प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव अजित सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव इख्लास हुसैन, शहर उपाध्यक्ष रफत अली, आकिल अहमद, ओबीसी अध्यक्ष अनिल यादव, सुरेंद्र सिंह, भूदेव राजपूत, अनुपम यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights