प्रदेश के पशुधन मंत्री ने किया श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह व कलश यात्रा में प्रतिभाग

WhatsApp-Image-2024-06-14-at-12.36.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उझानी स्थित ग्राम अब्दुल्लागंज के बड़ा हनुमान मंदिर में आज कलश यात्रा निकाली गयी। सैकडों महिलाओं ने कलश उठाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य के भागी बने। राम नाम के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री माननीय धर्मपाल सिंह भी इस शुभ अवसर के भागीदार बने।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने प्रदेश व देश की तरक्की की कामना भी की। तदोपरांत उन्होंने बिहार हरचंदपुर ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह आयोजन में भी प्रतिभाग किया। इस कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहमें सम्मिलित श्रद्धालुओं की अपार भक्ति ने यात्रा को अद्भुत और अविस्मरणीय बना दिया।

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गुरुवार को जनपद बदायूं के बिहार हरचंदपुर ग्राम में समस्त ग्रामवासियों द्वारा रखे गये श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह व उझानी स्थित ग्राम अब्दुल्लागंज के बड़ा हनुमान मंदिर कलश यात्रा में नारायण की कृपा से रहना हुआ ! ऐसे आयोजनों में प्राप्त आशीर्वाद से ही समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने की ऊर्जा प्राप्त होती है।इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights