बदायूं में भाजपा सांसद ने योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली

6390373f-8974-4c61-af6b-1d677a65d501

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं में दो सौ रुपये की घूस लेकर हो रही कोरोना जांच
भाजपा सांसद ने रिश्वत का वीडियो बनवाया, मुख्यमंत्री को सौंपेंगी
भाजपा सांसद के कर्मचारी की 15 दिन में नहीं मिली कोरोना जांच रिपोर्ट
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी डा. संघमित्रा मौर्य मरीज बन कर जिला अस्पताल पहुंची

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


स्टाफ नर्स कुर्सी पर बैठी रही, स्वास्थ्य कर्मियों ने टरकाने का किया प्रयास, सांसद को आया गुस्सा, जमकर लगाई फटकार
भाजपा के जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया के नेता बन कर रह गए, घर से बाहर निकल कर कोई नहीं कर रहा कोरोना मरीजों की मदद
भाजपा नेता मात्र सोशल मीडिया पर मदद के कर रहे लंबे-चौड़े दावे-वायदे
बदायूं में आक्सीजन,वेंटिलेटर,बैड का संकट बरकरार, कोई नहीं कर रहा पहल
भाजपा की पहली सांसद ऐसी जो जनसेवक बन कर उतरी मैदान में
भाजपा सांसद अचानक प्राईवेट कार से जिला अस्पताल पहुँची
जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, अव्यवस्थाआंे के वीडियो भी कराए शूट
एयरकंडीसनर रूम मंे बैठे अफसरों के छूटे पसीने, कार्रवाई तय मानी जा रही
आपको बता दें कि इस समय कोरोना संकट से हर कोई जूझ रहा है, लेकिन लापरवाह अफसर बाज नही आ रहे। लापरवाह अफसरों को आम आदमी की बिल्कुल चिंता नही है। जबकि केंद्र व राज्य सरकार जनता को किसी प्रकार कोई परेशानी नही इसको लेकर लगातार प्रयास कर रही है, लापरवाह अफसरों की लगातार शिकायते मिलने पर अफसरों की लापरवाही देखने के लिए भाजपा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य आज खुद मरीज बनकर जब पुरूष व महिला अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए।
सांसद ने कोरोना रजिस्ट्रेशन लाइन में स्वयं लगकर व्यवस्थाओं को देखा। आरटीपीसीआर की जांच देर से होने पर सांसद ने लापरवाह कर्मचारियों की फटकार लगाई। आपको बता दें कि सांसद मेडिकल कालेज को प्रतिदिन दो सौ आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के प्रयास में भी जुटी हुई हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights