लव मैरिज के बाद की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला

WhatsApp-Image-2024-05-31-at-19.29.43
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के छोटी बिहार की रहने वाली युवती ने वर्ष 2021 में अपने मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके प्रेमविवाह के बाद उससे दहेज की मांग की गई , इस बीच वह एक बच्चे की मां भी बन गई। दहेज की डिमांड न पूरी होने पर साजिश के तहत उसका पति उसे किराए पर लेकर रहने लगा। पति शराब पीने का आदी है आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। अपनी मां बहनों के कहने पर उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया और उसकी मासूम बच्ची की छीनकर उसे धक्के लेकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इस बाबत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी पति, सास और ननदों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
छोटी बिहार की रहने वाली रवीना बी का कहना है कि वर्ष 2021 में उसने अपने मोहल्ले के ही रहने वाले अनस से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि अनस उसे सुनहरे सपने दिखाकर बहला फुसला कर भगा कर ले गया था। अनस ने कहा कि यदि उसने विवाह नहीं किया तो वह जहर खा कर अपनी जान दे देगा। बताया कि उसके प्रेम जाल में फंसने के बाद उसने अपने घर वालों की मर्जी के बगैर अनस से प्रेमविवाह कर लिया। शादी के बाद जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी सास सुल्ताना ननद मैबिस और इल्मा उसे ताने देने लगे और कहा कि अपने घर से दो लाख रुपए नगद और टीवी, फ्रिज स्प्लेंडर मोटरसाइकिल इत्यादि दान दहेज की मांग करने लगे। बताया कि इसके बाद उसको लगातार गाली-गलौज दी जाती थी, उसका पति शराब पीने का आदी था, आए दिन उसके पति को सास,ननद भड़काकर उसकी पिटाई कराती थीं।उसे घर से निकल जाने की लगातार धमकी दी जाती थी। पति साजिश के तहत उसे किराए के कमरे में लेकर रहने लगा ,जहां पर वह आए दिन दारू पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसको वैश्यावृति के धंधे ढकेलने का प्रयास किया जाता था। बीती 29 मई को सुबह 6 बजे जब वह घर में काम कर रही थी तो उसके पति अनस ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने को मना किया तो उसे बेरहमी से बेल्ट और धारदार हथियार से मारा पीटा जिससे वो घायल हो गई। उसकी मासूम बच्ची को छीन कर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। उसने बताया कि पति की पिटाई के जख्मों के निशान अभी भी उसके शरीर पर है। आज उसने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर आरोपी पति ,सास और अपनी ननदों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights