मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप 2024’ का समापन भव्य समारोहपूर्वक हुआ

May 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में विगत आठ दिनों से आयोजित ‘समर कैंप 2024’ का आज भव्य समापन समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात् कश्मीरी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य कत्थक एवं बांस नृत्य के पश्चात् अंग्रेजी लघु-नाटिका तथा विज्ञापन प्रसारण की अतुलनीय प्रस्तुति के साथ-साथ योगा एवं ताय-क्वॉन-डो की अद्भुत, अनोखी एवं रोमांचकारी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत मधुर गायन की प्रस्तुति की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में विविध प्रकार के प्रशिक्षणों के माध्यम से रचित कृतियों एवं कौशलों की वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मेंहदी, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, हस्तकला, शिल्पकला, काष्ठकला, सिलाई-कढ़ाई, इनडोर, आउटडोर गेम्स, रोबोटिक्स, ऑन्ट्रोप्रोन्योरशिप, नृत्य, संगीत, योगा, ताय-क्वॉन-डो, पाक-कला एवं मीडिया आदि के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर बताया कि दिन-प्रतिदिन बदलते आधुनिक परिवेश में बढ़ते हुए बच्चों को नवीनतम एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण व्यावहारिक कौशल एवं प्रशिक्षण के माध्यम से ही अधिगम की प्रक्रिया से जोड़ा जा सकता है। अतएव हम प्रतिवर्ष बच्चों के लिए उनकी रूचि अनुसार एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ नवीन से नवीनतम प्रयास करते हुए ‘समर कैंप’ का निःशुल्क आयोजन करते हैं ताकि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, व्यावहारिक एवं चहुँमुखी ज्ञान में अभिवृद्धि हो सके और यह क्रम अनवरत् जारी रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights