मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन लू का कहर रहेगा जारी, IMD ने बताया कब से मिलेगी राहत

May 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी है। भीषण लू के थपेड़ों से बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर सामने आई है। आईएमडी ने बताया कि किस दिन से दिल्ली-एनसीआर को राहत मिल सकती है।उत्तर भारत में लू की स्थिति पर आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक लू से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी। आगे कहा कि आने वाले दिनों में अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि एक जून से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद से लू का प्रकोप लगभग खत्म हो जाएगा। केरल में मानसून की शुरुआत अगले 3-4 दिनों में होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, चार साल बाद 27 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ इलाके में 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 48.4, पीतमपुरा में 47.6, पूसा व जाफरपुर में 47.2 व आया नगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस के साथ 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 63 फीसदी रहा।हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी तक बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एकयूआई 304 रहा। नोएडा में 281, ग्रेटर नोएडा में 244, गाजियाबाद में 198 व गुरुग्राम में 166 एक्यूआई दर्ज किया।
 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights