मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम के कदम जिला अस्पताल तक नहीं पहुंचे, अफसरों ने ली राहत की सांस!

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक बुधवार को बरेली पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला अस्पताल तक उनके संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज थी। उम्मीद थी कि स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, लेकिन उनका अस्पताल आने का कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द हो गया। इसके बाद अस्पताल की सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
बृजेश पाठक एयरपोर्ट से सीधे कैंट स्थित युगबीड़ा लाइब्रेरी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वह रिठौरा के पास पिपलिया रामदयाल पहुंचे और एक प्लाईवुड फैक्ट्री का उद्घाटन किया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डिप्टी सीएम के जिला अस्पताल न पहुंचने से उन व्यवस्थाओं की पोल खुलने से बच गई, जिन्हें दुरुस्त दिखाने के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं। अस्पताल के बाहरी हिस्सों में सफाई व्यवस्था चमकाई गई थी, लेकिन अंदरूनी हिस्सों की तस्वीर इसके बिल्कुल उलट थी। जगह-जगह गंदगी का अंबार, टूटे पड़े नल और बदहाल व्यवस्थाएं अस्पताल की हकीकत बयां कर रही थीं।
अगर डिप्टी सीएम अस्पताल पहुंचकर अंदरूनी हिस्सों का निरीक्षण करते तो कई जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय मानी जा रही थी। फिलहाल दौरा रद्द होने से जिम्मेदारों को भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन सवाल बरकरार है कि आखिर मरीजों को साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाएं देने की जिम्मेदारी कब पूरी होगी? क्या अस्पताल की व्यवस्था सिर्फ वीआईपी दौरे के समय चमकाने के लिए है या आम मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी?

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights