मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर की शिष्टाचार भेंट, पिता प्रेमस्वरूप पाठक से लिया आशीर्वाद

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत प्रथम बार बदायूं आगमन पर एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एमएलसी बागीश पाठक के पिता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शुचि पाठक सलोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला उपाध्यक्ष शुचि पाठक सलोनी ने भी राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय भेंट की तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights