जी०डी० गोएनका पब्लिक स्कूल में सब-जूनियर व जूनियर बालक और बालिका अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2024-05-22-at-19.09.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।जी०डी० गोएनका पब्लिक स्कूल में सब-जूनियर व जूनियर बालक और बालिका अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। 20 मई को स्कूल के चारों सदनों के बालक व बालिकाओं ने शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया । सभी सदन के खिलाड़ी अपने-अपने सदन की टीम को विजय दिलाने के लिए संघर्षशील रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय मैनेजिंग कमेटी की ओर से प्रगति गोयल जी व प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह जी द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में क्रमश: विवेकानंद सदन ने दृतीय तथा टेरेसा सदन को तृतीय व राधाकृष्णन सदन को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रतियोगिता में माधव सपरा (कक्षा 5) ,अक्षत माहेश्वरी (कक्षा 7), पावनी बब्बर (कक्षा 8) ,आराध्या अदलखा (कक्षा 4) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षक सुमित चौधरी व विक्रम सर के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर आभा गोयल द्वारा टैगोर सदन के प्रतिभागियों आध्यवर्धन भारद्वाज, पावनी बब्बर ,आराध्या अदलखा ,अविका जादोन ,अक्षा अग्रवाल,शिवांग को ट्रॉफी प्रदान की गयी । विद्यालय प्रबंधक श्री शुभम गोयल जी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह जी ने अन्य प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए शतरंज खेलने के फायदे , जीवन में खेलों के महत्व व उनसे होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विद्यार्थियों को बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights