मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विश्व हारपरटेंशन दिवस पर एसआरएमएस मेडिकल कालेज में लगा निशुल्क जांच कैंप

May 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वर्ल्ड हारपरटेंशन डे पर शुक्रवार को एसआरएमएस मेडिकल कालेज में निशुल्क जांच कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 250 लोगों की जांच की गई। जांच करवाने वालों में 60 फीसद से ज्यादा लोगो ने पहली बार ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। इनमें हाइपरटेंशन के 30 और डायबिटीज के 15 नए मरीज मिले। कैंप में मरीजों और तीमारदारों को हाइपरटेंशन से बचाव की जानकारी दी गई। एसआरएमएस मेडिकल कालेज में वर्ल्ड हारपरटेंशन डे पर जनरल मेडिसिन विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप में बीपी, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, एचबीएनसी, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, पेरीफेरल न्यूरोपैथी और बीएमडी की जांच की गई। कैंप में जनरल मेडिसन विभाग की अध्यक्ष डा.स्मिता गुप्ता ने मरीजों और तीमारदारों को हाइपरटेंशन की वजह, इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निष्क्रिय जीवन शैली, तनाव, मोटापा और खानपान में बढ़ते जंक फूड की वजह से लोगों में हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

समय पर इसका इलाज न हो तो आंखों की रोशनी जाने के साथ ही किडनी फेल्योर, पैरालिसिस और हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते चलन से सोने का समय बढ़ता जा रहा है। मोबाइल की नीली रौशनी नींद आने में बाधा बनती है इस वजह से सोने का समय कम होता जा रहा है। जबकि 6 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। ऐसा न होने पर दिन भर थकावट रहती है और तनाव बना रहता है जो हाइपरटेंशन के साथ हार्ट अटैक का भी बड़ा कारण है। ऐसे में हाइपरटेंशन से बचाव बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त नींद के साथ सक्रिय जीवन शैली अपनाएं साथ ही खाने में जंक फूड के बजाय संतुलित और पौष्टिक भोजन को स्थान दें। प्रतिदिन एक्सरसाइज के लिए पौन घंटे का समय निकालें। इससे स्ट्रेस भी कम होता है। डा.स्मिता ने कहा कि इसके साथ एक और बात जरूरी है वह है खाने में नमक का इस्तेमाल कम करना। खाने में ऊपर से तो नमक लेना पूरी तरह से बंद ही कर दें। हाइपरटेंशन से बचाव के लिए तंबाकू और शराब से दूरी के साथ वजन को भी नियंत्रण में रखें। कैंप में डा.दीपक दास ने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने ब्लड प्रेशर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर की मानीटरिंग जरूरी है। समय समय पर स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जांच करवाने के साथ ही घर पर भी इसकी जांच करते रहें। आप स्वस्थ रहेंगे। कैंप डा.एमपी रावल, डा.आरके टंडन, डा.श्रुति शर्मा, डा.एमके मेहरोत्रा मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights