मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

कॉलेज जा रही छात्रा को बीच से युवकों ने किया अगवा, आपबीत सुन परिजन सन्न

May 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सोहना। शहर थाना क्षेत्र की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा स्नातक में पढ़ाई कर रही है। मामले में दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा ने एक आरोपी पर जबरन शादी करने का आरोप भी लगाया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर थाना सीमा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अपने घर से परीक्षा देने के लिए कॉलेज के लिए निकली थी। आरोपी युवकों ने छात्रा के कॉलेज पहुंचने से पूर्व ही उसको जबरन अपनी गाड़ी में बिठा कर अपहरण कर लिया। आरोपी युवक छात्रा का अपहरण करने के बाद उसको गुरुग्राम स्थित एक होटल में ले गए थे। जहां दो दिनों तक रुके और दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों के बाद एक आरोपी छात्रा को गुरुग्राम में ही अपनी बहन के घर पर ले गया। जहां पर पीड़ित छात्रा ने आरोपी की बहन को पूरी जानकारी दी। उसके बाद आरोपी छात्रा को जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर ले गए।जहां पर छात्रा को डरा धमकाकर आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। मंगलवार को पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में कामयाब हो गई। बाहर निकलने के बाद किसी अनजान की मदद लेकर अपने परिजनों को फोन किया। इसकी सूचना परिजनों ने शहर थाना पुलिस को दी।स्थानीय पुलिस ने जयपुर की पुलिस से संपर्क साधकर छात्रा को परिजनों को दिलवा दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस आरोपी को जांच के लिए जयपुर ले गई है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights