हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित विवाहिता ने ही कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव निवासी रेशम पाल पुत्र लाल सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने 4 मई की रात में आरोपी रेशमपाल को कासगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर से भागने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।