मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

October 21, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शाही क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेटा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र जयपाल अपने गांव के 30 वर्षीय राजेश पुत्र कृष्णपाल के साथ रामपुर जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव एरो में अपने नाना निरंजन के घर गया था। दोनों युवक मंगलवार शाम नाना के घर से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। वहीं, थाना शाही क्षेत्र के बकेनिया गांव निवासी 28 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदनलाल अपने साथी सुल्तानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय चंद्रपाल के साथ दुनका में घर का सामान लेने गया था। शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना शाही क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना शाही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश और चंद्रपाल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights