बरेली । दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में 70 वा विराट दशहरा मेला विष्णु इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी ही भव्यता और धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में शहरवासियों मे मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति के महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह भव्य मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाऊन में लगाया जा रहा है, बरेली के सब से बड़े मेले के रूप इसे जाना जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और यह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाऊन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी। यह मेला गत वर्ष से दशहरा मेला ग्राउंड की जगह विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में नए स्वरूप में आयोजित हो रहा है।
महामंत्री रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि शाम 4.30 बजे राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर के शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर,रामायण मंदिर,दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। राजगद्दी में भगवान श्री राम का मनोहर स्वरूप के दर्शन भक्तजनों को हो रहे थे।
मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे। इस अवसर पर आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला सभी बरेली वासियों को देखना का अवसर मिलेगा।
मेले में खानपान के झूले के वा कई चीजों के स्टाल लगाये गये दे।
मेला के मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज प्रांत और अति विशिष्ट अतिथि धर्मपाल सिंह सांसद राज्य सभा एवं कैबिनेट मंत्री , छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद , श्रुति गंगवार राजसभा सदस्य , दुर्गविजय सिंह शाक्य उपाध्यक्ष भाजपा , डॉ अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री, संजीव अग्रवाल कैंट विधायक , अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष भाजपा , विशिष्ट अतिथि के रूप में रमित शर्मा एडीजी बरेली जोन , अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली। मेला का शुभारंभ उमेश गौतम महापौर बरेली के कर कमलों द्वारा हुआ। मेला कमेटी अध्यक्ष अनुपम कपूर, महामंत्री रवि छाबड़ा, मेला इंचार्ज अतुल कपूर, मुख्य संरक्षक सुशील अरोरा,अनिल अरोरा,जुगल किशोर, राकेश नरूला, संजय आनन्द,मीडिया प्रभारी गोविन्द तनेजा,मन मोहन सभरवाल,लतेश शर्मा,धीरज कुमार, आदि वा अन्य सेवाओं में उपस्थित रहे।
अंत में महामंत्री रवि छाबड़ा ने सभी सदस्यों को उनकी सेवाये और कार्य जिम्मेदारी से करने का आभार व्यक्त किया और सभी बरेली वासियों का मेले में पधार कर मेले को सफल बनाने का धन्यवाद किया और सभी की दशहरा पर्व की बहुत बहुत बधाई दी।
असत्य पर सत्य की विजय बड़ी ही भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति का 70 वा विराट दशहरा मेला

6.2K views

























































































