क्षत्रिय समाज को अपशब्द व अपमानित करना भाजपा को चुनाव में भारी पड़ेगा

WhatsApp-Image-2024-05-05-at-19.01.08
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी बस अड्डा, बिल्सी स्थित सोलंकी धर्मशाला में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेताओ द्वारा क्षत्रिय समाज पर अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी तथा क्षत्रियों समाज को नजर अंदाज करने के विरोध में भाजपा का बहिष्कार करने का निणर्य लिया इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के ही संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा यूपी में ऊंची जातियों में क्षत्रिय समुदाय की संख्या बहुत अधिक है। यह देखना निराशाजनक है कि बीजेपी जो क्षत्रियों के समर्थक होने का दावा करती हैं, ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है, खासकर पश्चिम यूपी में।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन अब भाजपा उन्हें दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता क्षत्रियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं उन्होंने इसे भाजपा द्वारा क्षत्रिय समाज पर हमला बताया और चेतावनी दी कि क्षत्रिय समाज इसका उचित जवाब देंगे तथा इस बार भाजपा के सभी उम्मीदवारों का बहिष्कार करते है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का जिस तरह भाजपा अपमान कर रही हैं उससे भाजपा की मानसिकता जग जाहिर है क्षत्रिय समाज को भाजपा सिर्फ नारेबाजी और दरी बिछाने वाला समाज रही है इसका सीधा उदहारण कुछ दिन पहले दबटोरी में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षत्रिय समाज के युवाओ को रात भर थाने में बंद करके क्षत्रिय समाज की बैठक न करने दी जाने को लेकर ही दिखती है उन्होंने का में राजनीतिक व्यक्ति बाद में पहले अपने क्षत्रिय समाज का बेटा भाई हूँ अगर क्षत्रिय समाज का पुलिस या प्रशासन द्वारा किसी भी तरह से उत्पीड़न किया गया तो इसका मुहतोड़ जवाब देंगे इस अवसर पर संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन में बाबा भार्गवानदं, मनोज तोमर, अनुग्रह सिंह, महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता सिंह, सचिव उपासना सिंह, टीटू सिंह, रमेश सिंह आदि क्षत्रिय वंधु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights