बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के लाल फाटक कांधरपुर में एक बारात घर में डीजे बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों से मारपीट जिसमें तीन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।थाना सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर निवासी 15 वर्षीय शिवम साहू पुत्र दिनेश साहू ने बताया कि उसका दोस्त दिलीप कुमार के फूफा का लड़का अजय की शादी थी अजय थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव रौंदी का रहने बाला है गांव रौंदी से बारात कांधरपुर के एक बारात घर में आई थी रात लगभग दो बजे दूल्हा का भाई डीजे बजाने के लिए कहा उसने डीजे बजाने से मना कर दिया उसके बाद डीजे संचालक से कहासुनी शुरू हो गई उसके बाद डीजे वाले ने बारात घर की लाइट बंद करके अपने साथियों के साथ लोहे की रॉड से बारातियों की पिटाई कर दी जिसमें मथुरापुर निवासी शिवम साहू , छोटी विहार का रहने वाला आशीष और एक अन्य लड़का घायल हो गया । बारातियों ने पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची थाना कैंट की पुलिस ने मामला शांत कराया घायलों को अस्पताल भेजा, बताया जा रहा है मारने वाले ग्राम चनहेटी के रहने वाले है।