मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

22 नवंबर को नवाबगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे सांसद संजय सिंह: सुनीता गंगवार

November 17, 2026By admin0 comments
👁 7.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आम आदमी पार्टी की नेता एवं एडवोकेट सुनीता गंगवार ने प्रांतीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आगामी 22 नवंबर, रविवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह नवाबगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
सुनीता गंगवार ने बताया कि जनसभा के मंच से नवाबगंज क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विशेष रूप से ओसवाल चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा सांसद संजय सिंह के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का पिछले तीन वर्षों से भुगतान लंबित है, जिसके चलते किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस मुद्दे को जनसभा में प्रमुखता से उठाकर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए वोट चोरी और ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। सुनीता गंगवार ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर सहित विभिन्न प्रक्रियाओं का सहारा लेकर सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि देशभर में विपक्ष और आम जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के मतों से बनती है और जनता के प्रति जवाबदेह होती है। जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। आगामी जनसभा में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights