मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डलीय मंत्री, हुआ भव्य स्वागत

November 17, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के कार्यालय में परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बरेली मण्डल के नवनिर्वाचित मण्डलीय मंत्री एवं वन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ, बरेली की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रिया यादव एवं जिला महामंत्री अनिल कैथल का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला मंत्री इंजीनियर देवदत्त पचौरी ने किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त मण्डलीय मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
समारोह में परिषद के संरक्षक डॉ. डी.एन. शर्मा, मण्डल अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा, संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ. अंचल अहेरी, राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा, जिला सम्प्रेक्षक राजीव कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीन दयाल रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सर्वेश मौर्य, प्रेमपाल सहित वन विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights