मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शीशगढ़ के भुजिया गांव में गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, तीन किसानों की 9 बीघा फसल जलकर राख

November 17, 2026By admin0 comments
👁 8.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम भुजिया में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेतों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर तीन किसानों की करीब 9 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के अन्य खेतों में नुकसान होने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भुजिया में गन्ने के खेतों में आग लगने की सूचना बंजरिया चौकी पुलिस को मिली। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार शर्मा पुलिस टीम और चीता मोबाइल के जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। खेतों में आग की ऊंची लपटें उठती देख पुलिस ने ग्रामीणों को साथ लेकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
आग से प्रभावित किसानों में निसार अहमद पुत्र कल्लू निवासी भुजिया की करीब 6 बीघा और सुलेमान पुत्र नत्थू निवासी भुजिया की करीब 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा खमरिया गांव निवासी केंद्र पुत्र थान सिंह का नाम भी प्रभावित किसानों में बताया गया है। हालांकि उनकी फसल के नुकसान का विवरण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है, ताकि फसल के नुकसान का आकलन किया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights