बदायूँ में उत्तराखंड के सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाव उमड़ा, जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

WhatsApp-Image-2024-05-05-at-19.00.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन दोपहर को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहर में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया।चुनावी युद्ध में भाजपा ने रविवार को जबर्दस्त ताकत दिखाई। रोड शो में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों का सैलाब उमड़ता रहा। दर्जनों वाहनों की मौजूदगी से रोड शो और विस्तार पाता रहा।शहर के रोड शो वाले रास्ते मानो भाजपा के झंडों से पट गए हों। सड़क पूरे रास्ते जगह जगह छतों से होती फूलों की वर्षा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यकर्ताओं का जोश देख उत्तराखंड के सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह भी उत्साह में डूबे नजर आए। रोड शो के दौरान औऱ समापन बदायूँ क्लब में उत्तराखंड सीएम ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर बदायूँ पहुँचे। उन्होंने सबसे पहले सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की परम्परागत अमेठी सीट छोड़ कर राहुल गांधी एक तरह से चुनाव मैदान से भाग गए है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे,औऱ सीटे भी चार सौ पार का वायदा पूरा यही जनता करेगी। जनता अपना मन बना चुकी है कि इंडिया गठबंधन औऱ यूपी में सपा, कांग्रेस व बसपा का सफाया करना है। उन्होंने कहा बदायूँ की जनता का जोश देख कर मतदान से पहले ही साफ हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य लाखो मतों से चुनाव जीत रहे है।

चाचा शिवपाल औऱ उनके बेटे आदित्य चुनाव के बाद बदायूँ से गायब हो जाएंगे, ढूंढे से नहीं मिलेंगे।भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि यह चुनाव स्थानीय बनाम परदेशी के बीच है, परदेशियों का कोई भरोसा नही,जैसे पहले सपा के सलीम इकबाल शेरवानी, धर्मेंद्र यादव,शिवपाल सिंह बदायूँ छोड़ कर भागे,ऐसे ही सपा प्रत्याशी आदित्य यादव चले जाएंगे, हमारी यह जन्मभूमि है,हम हमेशा यही रहेंगे,सुख दुख में साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा आज भाजपा के साथ सभी जाति धर्म के लोग खड़े है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे है। बदायूँ में बसपा पहले ही लड़ाई से बाहर थी,अब सपा भी लड़ाई से बाहर हो गई है।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव आदि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बिरुआबाड़ी मन्दिर पहुँचे। वहाँ पूजा अर्चना, जलाभिषेक के बाद खुली गाड़ी में भाजपा प्रत्याशी के साथ सवार होकर शहर में रोड शो को निकले।इसके बाद रोड शो बढ़ता हुआ पथिक चौक मढ़ई चौक,हलवाई चौक, सुभाष चौक,रजी चौक,कश्मीरी चौक,इंद्रा चौक,भामा शाह चौक होते हुए बदायूँ क्लब पहुँच कर समाप्त हुआ।रोड शो जिन मार्गो से निकला उन मार्गो पर पहले से लोग इंतजार में खड़े हुए थे। रोड शो के पहुचते ही पुष्प वर्षा कर फूलमाला पहना कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

जैसे जैसे रोड शो आगे बढ़ रहा था,उसी रफ्तार से जनसैलाव उमड़ रहा था, साथ मे शर्मा डीजे चल रहा था,उसके शहर के युवा दीवाने है। इसलिए युवाओं का हुजूम उमड़ता गया और रोड शो आगे बढ़ता गया। छतों पर भी काफी भीड़ रही,लोग छतों से पुष्प वर्षा करते रहे।रोड शो मार्ग पर भाजपा के झंडे ही झंडे नजर आ रहे थे। जगह-जगह आतिशबाजी का धूम धड़ाका होता रहा,मानो कोई उत्सव मनाया जा रहा हो।पैदल चल रहे समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ई-रिक्शा, बाइक और चार पहिया वाहनों में सवार थे।कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंच गया। उत्तराखंड के सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह जिंदाबाद के नारे गूंजने रहे। दोनों ने सभी का अभिवादन किया। रोड शो का पूरा रास्ता भाजपा के झंडों से सजा हुआ था। काफिल में डीजे पर भाजपा के समर्थन वाले गीत गूंज रहे है। कार्यकर्ता हाथों में धामी औऱ दुर्विजय के फोटो लगी तख्तियां लिए हुए साथ चल रहे थे।सबसे पहले पथिक चौक पर आर मन एंड टीएम स्टील फैक्ट्री के निदेशक व पंजाबी समाज सेवा समिति के सदस्य देवेंद्र उर्फ मोनू मिनोचा के नेतृत्व में समिति की ओर से रोड शो का स्वागत किया गया।

औऱ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को पगड़ी पहना कर व फूलमाला डाल कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नारंग, राजेंद्र अनेजा, अनिल जटवानी, राकेश सेठी, उमेश अरोड़ा, राजेश धिंगडा़, सुरेनदर नानक, ओम कोचर सुनील धिंगड़ा बिन्नी नारंग तनुज आहुजा, गौरव ग्रोवर अमित गांधी विशाल दीवान देवेंद्र ढींगरा सहित पंजाबी समाज के अधिकांश गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । इसी के पास धींगड़ा भवन के बाहर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने भी स्टाल लगाया गया। यहाँ ,विजय मेहंदीरत्ता, विवेक खुराना,सचिन आदि मौजूद रहे। यहां सीएम धामी औऱ भाजपा प्रत्याशी का फूलमाला औऱ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights