उझानी । नगर के मौहल्ले में बीती रात चोर मंदिर से हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए । जिसकी शिकायत मौहल्ले के लोगों ने पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की रात कस्बा उझानी के मौहल्ला सत्यभान में स्थित शिव शक्ति मंदिर का ताला तोड़कर चोर मंदिर में रखा दानपत्र, एक पीतल का कलश चोरी कर फरार हो गए । रविवार की सुबह जब मौहल्ले के लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो भीड़ जुट गई । मंदिर में चोरी की शिकायत मौहल्ले के लोगों ने पुलिस से की है। मौहल्ले के लोगों ने बताया चोर दानपत्र से रुपए निकालकर दानपत्र को पास के ही खेत में फेंककर फरार हो गए । मंदिर में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।