मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

दिल्ली में डिलीवरी बॉय की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

May 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में जोमैटो डिलीवरी बॉय की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अमरजीत महतो (30) के रूप में हुई है। छानबीन के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी हत्या करीब 30 घंटे पहले की गई है। कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस को उसके ही किसी परिचित पर हत्या करने का शक जताया है।पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.22 बजे पुलिस को नांगलोई के राव विहार इलाके में एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।मौके पर मकान मालिक लक्ष्मण मिला। जो ज्वाला नगर में रहता है। उसने बताया कि किसी ने उसके भतीजे अमरजीत की हत्या कर दी है। वह पिछले दस साल से भूतल पर स्थित कमरे में रहता था। दो दिन से वह अपने भतीजे को फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसलिए शनिवार को वह घर पहुंचा था।पुलिस उस कमरे में गई। कमरे से काफी बदबू आ रही थी। अमरजीत कमरे में मृत पड़ा था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन कर वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की हालत देखकर लगता है कि उसकी हत्या करीब 30 घंटे पहले की गई है। अमरजीत की शादी आठ महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी बिहार के पैतृक गांव में रहती है। पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है।जांच में पता चला कि अमरजीत पहली मंजिल से पानी भरकर लाता था। लेकिन वह पिछले दो दिन से पानी लेने नहीं जा रहा था। वह रात को ही काम करता था। पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को इसपर शक हुआ। उन्होंने लक्ष्मण को फोन कर इसकी जानकारी दी। उधर अमरजीत को बिहार जाना था। इसलिए लक्ष्मण भी दो दिन से अमरजीत को फोन कर रहे थे। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। लोगों से सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा और कमरे से बदबू आने और शव को देखने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights