बदायूँ।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 05 मई को बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर में रोड-शो करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का रोड-शो दोपहर 12 बजे बिरुआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक- मढ़ई चौक- हलवाई चौक- सुभाष चौक- रजी चौक- कश्मीरी चौक- इंद्रा चौक- भामाशाह चौक होते हुए बदायूँ क्लब पर समापन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुली गाड़ी में रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करेंगे। उन्होंने बताया बहजोई का शर्मा डीजे भी रोड-शो में शामिल होगा। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार बदायूं आ रहे हैं उनका बदायूं आना बेहद अहम माना जा रहा है।