जहां भी अत्याचार हुआ, मोदी सरकार अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई संजय सिंह

WhatsApp-Image-2024-05-04-at-17.53.59
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 4 मई को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय सिंह एव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में ग्राम कैली, पडोलिया, सोई, बरौर, चिंजरी, पुसगवां में जनसम्पर्क किया इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा देश में जहां कहीं महिलाओं का अपमान हुआ, जहां भी अत्याचार हुआ, मोदी सरकार अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। हाथरस कांड हो, उन्नाव कांड हो, खिलाड़ी बहनों के साथ अत्याचार का मामला हो, उन्होंने कहा गुजरात में राजपूत बहनों का अपमान हो या कर्नाटक में दिल दहलाने वाला सैकड़ों महिलाओं का शोषण हो, मोदी जी ने हर जगह अत्याचारी को बचाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिन-जिन नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया, उनपर अत्याचार किया, भाजपा ने उनको टिकट देकर सम्मानित किया है। भाजपा का असली महिला-विरोधी चरित्र आज देश के सामने है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और आर्थिक तंगी से राहत चाहती है। कांग्रेस का न्याय-पत्र इन्हीं जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी, हर नागरिक को 25 लाख का बीमा समय की जरूरत है। जनता इस बात को समझ चुकी है और कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। जनसंपर्क में अजेन्द्र गौड़ शिवपाल के प्रतिनिधि, रफत अली, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights